अबनाः फ़िलिस्तीनी सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के फ़ौजी विंग अज़ालुद्दीन अल क़स्साम ब्रिगेड नें दावा किया है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईली फ़ौज के ज़मीनी हमले के बाद से अब तक लड़ाकों के हमलों में कम से कम 110 ज़ायोनी फ़ौजी ढ़ेर और सैंकड़ों फ़ौजी घायल हो चुके हैं।
फ़िलिस्तीनी सूचना विभाग के अनुसार अल क़स्साम ब्रिगेड की तरफ़ से मंगल को जारी एक बयान में दावा किया कि हमारे लड़ाकों नें ग़ज़्ज़ा पट्टी में हमला करने वाले ज़ायोनी फ़ौज के 110 फ़ौजियों को मार गिराया है, जबकि सैंकड़ों फ़ौजी घायल हुए हैं।
बयान में आगे कहा गया कि ग़ज़्ज़ा युद्ध के 22वें दिन 19 फ़ौजियों को तीन अलग अलग अलग कार्यवाहियों में मारा गया है। 10 फ़ौजियों को उनका पीछा कर के मारा गया जबकि 6 को राकेट हमलों का निशाना बनाया गया और तीन फ़ौजियों को ग़ज़्ज़ा पट्टी में घुसपैठ करते समय आमने सामने की झड़प में मार गिराया गया है।
30 जुलाई 2014 - 17:54
समाचार कोड: 627829
फ़िलिस्तीनी सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के फ़ौजी विंग अज़ालुद्दीन अल क़स्साम ब्रिगेड नें दावा किया है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईली फ़ौज के ज़मीनी हमले के बाद से अब तक लड़ाकों के हमलों में कम से कम 110 ज़ायोनी फ़ौजी ढ़ेर और सैंकड़ों फ़ौजी घायल हो चुके हैं।